News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 22, 2024  |  6:19 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना

कप्तानगंज/कुशीनगर। सोमवार को अध्योया में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा जहां बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया तो वहीं कप्तानगंज नगर के 43छोटे-बड़े मंदिरों पर सुबह से ही भजन भाव व अनुष्ठान पुरोहितों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। तथा जैसे ही अध्योया में प्रधानमंत्री ने राम लला का पूजन किया वैसे ही नगर के हर मंदिर व चौराहों पर जय श्री राम के जय घोष के साथ आतिश बाजी होने लगी, वहीं हर मुहल्ले व गांव के नौजवानों की टोली ने जय श्री राम का जयकारा करते दो पहिए बहनों से नगर का भ्रमण किये। खास कर राम जानकी घाट के मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खेतान प्रतिनिधि विजय खेतान,व उनके पुत्र सोनू खेतान सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने विधिवत पूजा अर्चना किया। इस के इसके अलावा मंगल की बाजार कोटकी माता मंदिर, गौशाला ठाकुर मंदिर शीतला माता मंदिर काली मंदिर दुबौली माता मंदिर गुंजेरी मंदिर व रेलवे ढाला राम जानकी मंदिर सहित तहसील के शिव मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों पर पूजा अर्चना व दीपक जलाया गया।

आपके लिए और..- “आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर...

इसके साथ ही आर एस एस के मणि चंद वर्मा के नेतृत्व में एक विशाल झण्डा के साथ जुलूस निकाला कर जय श्रीराम की जय घोष के साथ नगर के प्रमुख चौराहों मुहल्ले होते हुए निकाली गयी । इसी क्रम में गौशाला में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहद सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुई। जिसमें चर्चित गायिका तन्नू प्रिया ने अपने कलाकरों के साथ राम भजन व गीत सुना कर दर्शकों का मन मुग्ध कर दिया।

इस मौके पर संत अच्छे लाल शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा,अनिल पाण्डेय,विजय कन्नौजिया, अमित, तिवारी,राधेश्याम पासवान,अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा,सोनू शर्मा,महंत गुड्डू बाबा, शैलेंद्र मिश्रा पंजाबी बाबा,लक्ष्मी देवी, गोलू मिश्रा नेबूलाल मद्धेशिया, मणि चंद वर्मा हरे राम गुप्ता, मुकेश सिंह,अशोक कुमार सिंह, कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद
बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का…

“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking