कसया/कुशीनगर । जिलाध्यक्ष कुशीनगर राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे लखीमपुर खीरी मे किसानो के नरसंहार को लेकर व प्रियंका गाँधी तथा अन्य कोंग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओ की गिरफ़्तारी को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर कॉंग्रेसियो ने विरोध प्रदर्शन करतें हुए धरने पर बैठ गये और राज्यपाल उत्तरप्रदेश के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए अपनी मांगो को रखे l
दिये गये ज्ञापन मे कॉंग्रेसियो ने मांग किया है कि लखीमपुर मे काले क़ृषि कानून के विरोध मे शान्ति पूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानो के ऊपर केद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे द्वारा अपने निजी कार से किसानो के ऊपर चढ़ा दिया जिससे 8किसानो की मौत हो गयी l इतने बड़े अपराध के बावजूद केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया जिसको लेकर आज हम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार धरने पर बैठे है और राजयपाल महोदय उत्तर प्रदेश को अपनी चार सूत्री मांगो को मांगते हुए पत्रक सौंप रहे है l दिये गये ज्ञापन पत्रक के अनुसार कुशीनगर कॉंग्रेसियो ने मांग किया है कि प्रियंका गाँधी व राज्यसभा सदस्य दिपेन्द्र सिंह हुड़्डा सहित सभी गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रिहा किया जाय और मंत्री अजय सिंह तेनी को बर्खास्त किया जाय तथा मंत्री के बेटे और सभी हमलावरो पर हत्या का मुकदमा दर्ज करतें हुए लखीमपुर घटना मामले कि न्यायिक जाँच सुप्रीमकोर्ट के जज द्वारा करायी जाय l इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वाजिद अली,राधाकृष्ण शर्मा,अमित मिश्रा, रविन्द्र विश्व कर्मा, अंशु मणि सहित सैकड़ो कोंगेस नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…