News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने सरकार के वादा खिलाफ़ी के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है- राजेश शुक्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2021  |  7:07 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने सरकार के वादा खिलाफ़ी के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है- राजेश शुक्ल
  • प्रदेश सरकार ने नहीं मानी शिक्षक /कर्मचारियों की मांग होगा बड़ा आंदोलन

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच कुशीनगर की एक आवश्यक बैठक बीआरसी कसया पर सोमवार को हुई जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राजकुमार सिंह व संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि कल लखनऊ में मुख्य सचिव के अध्यक्षता में सरकार व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों तथा अन्य कर्मचारी संगठनों की बैठक में पुरानी पेंशन व अन्य आवश्यक मांगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए सभी कर्मचारी/शिक्षक संगठनों ने सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध आन्दोलन का बिगुल बजा दिया है।पिछली बार 2018 इको गार्डेन में हुई विशाल रैली में मुख्यमंत्री जी ने कर्मचारियों की मांगो को मानने का आश्वासन देकर हड़तालों समाप्त कराई थी। कहा कि अब सरकार का कार्यकाल पूरा होने को आ गया परन्तु कर्मचारियों व शिक्षको की सभी मांगे अभी तक लंबित है। यह बड़े ही दुख की बात है कि मुख्यमंत्री स्वय जबान देकर पलट गए और कल जब सरकार व कर्मचारी नेताओं की पुन: वार्ता हुई तो सरकार का रुख नकारात्मक रहा।प्राथमिक शिक्षक संघ कसया के अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि अब चंद संगठनों को छोड़कर प्रदेश के सभी कर्मचारी शिक्षक संगठित होकर सरकार के खिलाफ 30 नवम्बर को लखनऊ में विशाल आंदोलन करेंगे।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर मोटर साईकिल रैली तत्पश्चात ज्ञापन,28 अक्टूबर, 2021 को प्रदेश के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों पर एक दिवसीय धरना व ज्ञापन और 30 नवंबर, 2021 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डेन में महारैली धरना प्रदर्शन होना तय है।राष्टीय शैक्षिक महासंघ कसया अध्यक्ष अमर प्रकाश पाण्डेय, मंत्री शैलेश कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री नीरज श्रीवास्व,विशिष्ट बीटीसी संघ कसया अध्यक्ष नागेद्र तिवारी,मंत्री दुर्गेश यादव,कोषाध्यक्ष महेश कर्णधार आदि ने सभी कर्मचारी व शिक्षक साथियों से अपील किया की सभी साथी अपने अधिकार के लिए आपसी मतभेद भुलाकर दिनांक 5 अक्टूबर को समय 3 बजे दिन पडरौना गायत्री मंदिर पर एकत्र हो मोटर साइकिल जलूस एवं आंदोलन को सफल बनाए।बैठक में जिला कोषाध्यक्ष विशिष्ट दिलीप सिंह,हरिंद्र चौरसिया,संजय यादव,राकेश सिंह,सुनील,संतोष कुमार,मोहम्मद इकबाल,दिनेश यादव,दिनेश प्रसाद,अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking