News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: नियमित विद्युत सप्लाई,जर्ज़र तार व पोल बदलने को लेकर कॉंग्रेसियो ने किया पद यात्रा प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  7:57 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नियमित विद्युत सप्लाई,जर्ज़र तार व पोल बदलने को लेकर कॉंग्रेसियो ने किया पद यात्रा प्रदर्शन

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर मे कॉंग्रेसियो ने नियमित विद्युत सप्लाई, जर्ज़र तार व पोल बदलने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष फाजिलनगर पलटन यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया ।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

उक्त नगर के कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यालय से बिजली उपकेंद्र तक पैदल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। मंडल कार्यालय से शुरू हुआ यह पदयात्रा बाबू बाजार, मुख्य बाजार, कालेज रोड होते हुए बिजली उपकेंद्र पहुचा जहां एक सभा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र उर्फ नरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीणों क्षेत्रो में 20 घंटे बिजली देने की घोषणा की थी परन्तु इस क्षेत्र में चार से पांच घंटे भी सही से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। फाल्ट के नाम पर कई कई दिन बिजली आपूर्ति ठप कर दिया जा रहा है। बरिष्ठ कांग्रेसी नेता नागेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से बेहाल है लेकिन सरकार में बैठे लोग पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर उनका भला करने में लगे है।भाजपा सरकार सड़क, स्वास्थ्य और बिजली के सुधार की बात करती है पर इस सरकार की सभी वादे और दावे जमीन पर फ़लाफ हैl इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई मतलब नही है। सभा को ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मनोज सिंह, विनोद यादव, राजकपूर राय, रामवती चौबे आदि ने संबोधित किया। इस पदयात्रा में हरिकेश्वर पाण्डेय, शाकिर अली, बाल्मीकि राय, वशिष्ट बर्नवाल, मैनुद्दीन अंसारी, सुरेश पटेल, कमलेश्वर श्रीवास्तव, अल्लाउद्दीन सिद्दीकी, अनुज कुमार, संजय गोंड़आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking