News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है -पंडित त्रिभुवन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2021  |  6:55 PM

990 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है -पंडित त्रिभुवन

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। श्रीमद् भागवत कथा भगवान स्वरूप है इसके श्रवण से जीवन धन्य हो जाता है। आज रविवार को भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सात दिन के आयोजन के दूसरे दिन बनारस से पधारे पंडित त्रिभुवन पांडे जी ने संगीतम यि भागवत कथा का श्रवण कराते हुए अपना विचार रखा ।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

आगे उन्होंने कथा का श्रवण कराते हुए संत व सत्संग की व्याख्या के साथ श्रीमद्भागवत के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है जिस से राग द्वेष दूर हो जाता है ।उन्होंने आज के प्रसंग पर नारद व भक्ति देवी की कथा विस्तार रूप से सुनाते हुए बड़े ही मार्मिक ढंग से बताया कि भक्ति देवी की गोद में जो दो ब्रिध लोग थे उन्हें किस तरह से नारद ऋषि ने सुकुमार की अवस्था में ला दिया और यह श्रीमद् भागवत कथा का ही एक महात्म्य था।

भागवत कथा के मुख्य जजमान कसया कस्बे के स प हा रोड स्थित अवकाश प्राप्त प्रवक्ता गुलाब चंद गुप्ता ने सपत्नीक व रामवृक्ष जयसवाल, कृष्ण मुरारी जयसवाल ,रजनीश ,रवि व मनोज ने आरती करके विधिवत पूजन किया ।कथा के अंत में आरती के उपरांत सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया ।इस अवसर पर पूर्व प्रवक्ता सुरेश तिवारी ,इंद्रासन प्रसाद ,महेंद्र मणि त्रिपाठी एडवोकेट, राजेश सिंह सभासद ,गोरख नाथ चौबे, जवाहर गुप्ता ,समाज सेवी कुश मद्धेशिया ,रमाशंकर सिंह ,दिनेश जयसवाल ,अमरचंद हिंदुस्तानी, महान शर्मा ,रमेश व भारी संख्या में महिलाएं पुरुष व श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking