कसया/कुशीनगर । कसया के सटे लिंक रोड एन एच 28 बी महाराणा प्रताप मार्ग पर कल रात लगभग 9 बजे किसी कार्यवश पूर्व विधायक प्रत्याशी बंटी राव अपने निजी वाहन से अपने घर से लिंक रोड होते हुए पतया की तरफ जा रहे थे तभी परसौनी के पोखरा टोला के करीब भीड़ देख अपनी गाड़ी को रोक कर जब मामले का पता किये तो लोगों नें बताया की एक व्यक्ति गड्ढे में गिर गया है जिसका हालत गंभीर है।
बिना सोचे बंटी राव ने अपने आवश्यक कार्य को बीच में छोड़ कर मानवता को ध्यान में रखते हुए घायल को अपनी निजी वाहन से कसया सी एच सी के इमरजेसी वार्ड में दाखिल कराए तथा उसके इलाज तक वही डटे रहे। मामले को गंभीर देखते हुए कसया सी एच सी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
घायल व्यक्ती का नाम अजय मिश्रा जो नादी अहीरोली के बताये जा रहे है । अजय मिश्रा वार्ड न 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में किराए के मकान में सपरिवार रहते हुए खुद सेल्समैन का कार्य करते हैं ।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…