News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकला पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइस जुलूस।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  8:05 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकला पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइस जुलूस।
  • सरकार की आमद मरहबा ,मरहबा की नारो से गूंज उठा पूरा वातावरण।

कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश दिवस बारह रबीउल अव्वल के मौके पर नगर सहित कसया तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी धूम धाम के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस निकाला ।जुलुस में चल रहे लोगों द्वारा सरकार की आमद मरहबा हुजूर की आमद मरहबा नारा लगाया जा रहा था जिससे पूरा वातावरण मरहबा की नारों से गूंज रहा था।नगर के वार्ड नंबर 4 अम्बेडकर नगर,वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर,वार्ड नंबर 15 सबया खास,वार्ड नं 24 सुभाष नगर,वार्ड नं 27पं दीनदयाल नगर सहित विभिन्न वार्डो से जुलूस निकाला गया जो गांधी चौक पर आकर एक साथ हो गया ।सभी वार्डो के जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए गोरखपुर रोड पर स्थित कर्बला पर पहुँचा उसके बाद सभी अपने घर को लौट गए।इसी तरह कसया थाना क्षेत्र के बंजारापट्टी गांव के आला हजरत चौक से जुलूस निकाला गया जिसमें खुशीपट्टी ,बरवापट्टी ,बाजूपट्टी गांव का जुलूस शामिल हुआ ।जुलूस जब आगे अर्जुनहा चौराहा पर पहुँचा तो वहां अर्जुनहा ,परसौना ,डुम्मर भार नटवा गांव का भी जुलूस शामिल हो गया ।इस तरह से जुलूस का एक लम्बा कारवा हो चला ।जुलूस एनएच 28 बी चलते हुए जानकीनगर चौराहे पर पहुँचा जहाँ सोहनरिया ,चौपरिया सिधुआँ बाँगर भाठ ,साड़ी बुजुर्ग गांव का भी जुलूस शामिल हुआ ।जानकी नगर चौराहे का परिक्रमा करते हुए जुलूस सिधुआँ बांगर भाठ कर्बला स्थित मैदान में पहुँचा जहाँ जुलूस सभा मे तब्दील हो गया ।विभिन्न गांवो के पहुचे ओलमाओ ने सभा को संबोधित करते हुए पैगम्बर मोहम्मद साहब के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।ओलमाओ ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को अमन व मोहब्बत का पैगाम दिया।उनके बताए सदमार्ग पर ही चलने से जीवन का कल्याण होगा।इस दौरान मौलाना फकरुद्दीन निजामी ,मौलाना हसमुद्दीन रजवी ,हाफिज वकील ,हाफिज जाकिर अली,कैफुल अली मजनू अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुशीनगर, एआईएमआईएम नेता सफी अहमद बब्बू,तहज्जुद खान,कांग्रेसी नेता वाजिद अली,सभासद इस्तियाक अन्सारी,मुहम्मद असलम,पूर्व सभासद शमसाद अली,नौशेर अंसारी,फकरुद्दीन शेख,अकील अहमद,प्रबंधक अब्दुल मजीद,जैनुल आब्दीन, जमालुद्दीन ,लियाकत अली,अजीमुल हक, इसहाक ,छात्र संघ पूर्व महामंत्री मोहम्मद आजम ,छात्र संघ महामंत्री आलम,शेख अब्दुल अजीज,अरशद,हबीबुल्लाह,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनवर अंसारी ,आदि उपस्थित रहे ।

आपके लिए और..- बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती
तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव में शादी की खुशियां…

लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद
लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, चौरा खास को मिले नए थानाध्यक्ष: दिनेश कुमार ने संभाला कार्यभार”
“अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, चौरा खास को मिले नए थानाध्यक्ष: दिनेश कुमार ने संभाला कार्यभार”

कुशीनगर। जनपद के थाना चौरा खास को मंगलवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में…

बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला

कुशीनगर। थाना बरवापट्टी के नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking