News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: छिनतई की मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 3, 2025  |  7:05 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: छिनतई की मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कसया। शुक्रवार को कसया पुलिस टीम ने छिनी गयी एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार तीन जनवरी को आवेदिका द्वारा थाना कसया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 02.01.2025 को कालेज से साइकिल से घर वापस जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा उनका पर्स छीन कर भाग गये जिसमे मोबाइल फोन आदि सामान थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 004/2025 धारा 304(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना कसया पुलिस टीम द्वारा सार्विलांस सेल आदि के मदद से आज ही घटना का अनावरण करते हुए छिनी गयी एक मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल वाहन नं0 यू0पी0 52 बीएच 1766 बरामद कर घटना में सम्मिलित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।24 घंटे की भीतर कसया पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पुत्र रघुबर प्रसाद निवासी चन्द्रशेखर आजाद नगर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया व अभिषेक राठौर पुत्र पुरूषोत्तम राठौर साकिन हरिरामपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के रूप में हुई है।गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विवेक कुमार तिवारी, कांस्टेबल आलोक कुमार यादव, रामाकान्त चौहान, मिथिलेश सिंह शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking