News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस व आबकारी विभाग ने की छापेमारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 25, 2025  |  8:01 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस व आबकारी विभाग ने की छापेमारी
  • 10 क्विंटल लहन नष्ट और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

कसया। शनिवार को कसया पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर भट्ठियां तोड़ी और मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर कसया पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला समेत गंडक नदी के किनारे कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छापेमारी में टीम ने 10 क्विंटल लहन नष्ट की गई। थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी, चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला और आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार के नेतृत्व में आबकारी टीम ने छापेमारी की। टीम ने लहन नष्ट करने के साथ ही 6 कच्ची की भट्ठियां तोड़ीं और 30 लीटर अवैध कच्ची बरामद कर साथ ही दो लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। इस छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी,चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला,आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार, कांस्टेबल राहुल पांडेय सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब का धंधा करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है। आबाकारी निरिक्षक कसया क्षेत्र 2 कसया अरुण कुमार ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी। किसी दशा में अवैध कच्ची शराब का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking