News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: गौ-तस्करी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों पर हुई गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 16, 2024  |  2:16 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गौ-तस्करी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों पर हुई गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही

कसया। गौ-तस्करी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मे कार्रवाई की है।गौ-तस्कर गैंग के एक महिला समेत कुल तीन अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट मे कार्यवाही की गयी है।एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से बिहार व अन्य जगहो पर गोवंशी पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों साहेव अंसारी पुत्र ईदमुहम्मद निवासी ग्राम नवदा परसौनी थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बिहार व नन्दू कुमार यादव पुत्र भानू यादव निवासी सलेमगढ़ सियरहा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर और एक अन्य महिला के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों/ गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य जगहो से पशुओं (गाय, बैल, साड़ व बछड़ो) की गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है दिनांक- 29.11.2023 को मुखविर की सूचना पर पुलिस द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 03 गोवंशीय पशु व 01 पिकप बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तों उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 979/2023 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत है। साहेब अंसारी उपरोक्त नें अपने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित करता है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये जिनके विरूद्ध आज थाना स्थानीय पर 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking