News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सम्पूर्ण समाधान दिवस में एएसपी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 15, 2024  |  5:39 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सम्पूर्ण समाधान दिवस में एएसपी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

कसया । शनिवार को कसया तहसील सभागार मे एएसपी अभिनव त्यागी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन की अध्यक्षता मे व सीओ कसया कुन्दन सिंह व तहसीलदार धर्मवीर सिंह की मौजूदगी मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन (आईएएस) व एएसपी अभिनव त्यागी (आईपीएस) ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में आईं 29 शिकायतों में से मौके पर चार का निस्तारण कर दिया गया।एएसपी अभिनव त्यागी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू...

शनिवार को कसया तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएसपी अभिनव त्यागी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।राजस्व विभाग से 16 और पुलिस विभाग से 4 व विकास विभाग से 4 व अन्य 5 संबंधित कुल 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित चार मामलो का निस्तारण कर दिया गया व शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रेषित कर दिया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेष सिंह,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, निलेश रंजन राव, सुनील कुशवाहा, विश्वदीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking