News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: ड्रोन कैमरा से निगरानी कर पुलिस ने किया लगभग एक हजार लीटर लहन नष्ट कर तोड़ी भट्ठीया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2023  |  4:12 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ड्रोन कैमरा से निगरानी कर पुलिस ने किया लगभग एक हजार लीटर लहन नष्ट कर तोड़ी भट्ठीया WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। दीपावली एवं छठ पर्व के त्योहार के मद्देनजर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से कच्ची शराब बनाकर अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 100 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। लगभग एक हजार लीटर लहन नष्ट किया।

आपके लिए और..- संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

जानकरी के अनुसार, दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशनगर एवं जिला आबकारी अधिकारी कुशीनगर निर्देशन में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र द्वितीय एवं पुलिस टीम कसया द्वारा ग्राम-भैसहा सदरटोला में ड्रोन कैमरे की निगरानी में गंडक नदी के किनारे दबिश दी गयी. दबिश के दौरान 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर लगभग एक हजार किग्रा लहन नष्ट की गई तथा कच्ची की 12 भट्टियों को तोड़कर अवैध शराब के अड्डो क़ो नष्ट कर दिया गया।

टीम में आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार, आबकारी निरीक्षक कप्तानगंज विनय कुमार सरोज, उ.नि.अतुल कुमार, उ.नि.सत्य प्रकाश मिश्र, हे. का. रमाकांत सिंह यादव, का.नरेंद्र कुमार, रीता यादव, अंकिता सिंह, विनय कुमार, राजेश प्रेमी, शिव विलास मिश्रा, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking