News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: संदिग्ध अवस्था मे गन्ने के खेत मे मिला व्यक्ति का शव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 14, 2024  |  7:48 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: संदिग्ध अवस्था मे गन्ने के खेत मे मिला व्यक्ति का शव

कसया। शुक्रवार शाम को कसया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुर के टोला बोधापट्टी के पश्चिम गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी है,पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के पश्चिम एक ईट भट्ठे के पास गन्ने के खेत मे एक पचपन वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई,मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय मय टीम व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया व पुलिस ने अज्ञात शव को लेकर व्यक्ति के शव की पहचान कराने की कोशिश की। टीशर्ट, लोवर पहने इस मृत व्यक्ति को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी किन्तु कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है। इस दौरान हल्का दारोगा सभाजीत सिंह, एस आई संदीप यादव, रूपेंद्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, महेंद्र, कृष्णा, शेर बहादुर मौजूद रहे।

शव की कुछ देर बाद हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, शव की कुछ देर बाद पहचान गनपत मुसहर के रूप मे हुई है ।मृतक के पुत्र मोती मुसहर ने फोटो देखकर शव की पहचान की है। मोती मुसहर ने बताया कि शव उसके पिता का है।बीते दो दिन पूर्व बुधवार से ही गनपत मुसहर घर से लापता थे। पुलिस जांच मे जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking