News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: पुलिस और पशु तस्करो के बीच हुई मुठभेड़,दो पशु तस्करो के पैर मे लगी गोली,चार गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 10, 2023  |  3:59 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पुलिस और पशु तस्करो के बीच हुई मुठभेड़,दो पशु तस्करो के पैर मे लगी गोली,चार गिरफ्तार
  • पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जाये जा रहे 12 गोवंशीय पशु व अवैध शस्त्र बरामद

कसया। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकवा इनार से सिरसिया रोड के पास रविवार को पुलिस व पशु तस्करो के बीच मुठभेड़ हो गई।
एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रविवार को सूचना मिली की कुछ व्यक्ति द्वारा पिकप से अवैध तरीके से गोवंशीय पशुओं को गोरखपुर से बिहार ले जा रहे हैं।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक पडरौना सुशील कुमार शुक्ला मय पुलिस टीम,स्वाट टीम प्रभारी कुशीनगर आलोक कुमार पुलिस की संयुक्त टीम ने हेतिमपुर के पास गाढ़ाबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी।इस बीच पशुओं से लदे दो पिकअप सामने से आते दिखे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से वाहन चढाने का प्रयास करते हुए वाहन को ग्राम सिरसिया की ओर लेकर भागने लगे पुलिस टीम ने भी पीछा किया,घिरता देख पशु तस्करो ने पुलिस को निशाना बना फायरिंग करते हुए भागने लगे।जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शाह आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी ग्राम अहिरौली दुबौली तकिया टोला थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार राज्य व एहसान अली पुत्र सौकत अली निवासी ग्राम अहिरौली दुबौली तकिया टोला थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य के पैर मे गोली लगी जिनको गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही दो अभियुक्त भाग रहे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।जिसकी पहचान मेहताब अली उर्फ सोनू पुत्र साहिद हुसैन निवासी ग्राम गोड़इता थाना तमकुहीराज व शेर मोहम्मद पुत्र तारा हुसैन निवासी ग्राम माधोपुर बुजुर्ग थाना तमकुहीराज के रूप मे हुई है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

तलाशी मे दो पिकप वाहनो से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 12 राशि गोवंश बरामद मिले व अभियुक्तों के पास से दो तमन्चा 315 बोर व 02 फायर शुदा खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 995/2023 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय,थानाध्यक्ष पडरौना सुशील कुमार शुक्ला,उ0नि0 अनुराग शर्मा,उ0नि0 आलोक कुमार प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय,उ0नि0 अतुल कुमार,उ0नि0 विपिन सिंह,हे0का0 राजेश यादव,हे0का0 दिनेश सिंह,हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,हे0का0 सन्तोष सिहं स्वाट टीम,हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम,हे0 का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,का0 प्रमोद सिंह यादव,का0 मिथिलेश सिंह,का0 राहुल प्रजापति,का0 शिव विलाश मिश्रा,का0 उमेश यादव,का0 संदीप मौर्य शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking