News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: एफएसटी टीम ने बाइक सवार व्यक्ति से बरामद किए पांच लाख रुपये, गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 30, 2024  |  5:53 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एफएसटी टीम ने बाइक सवार व्यक्ति से बरामद किए पांच लाख रुपये, गिरफ्तार
  • लोकसभा चुनावों को लेकर क़ी जा रही थी चेकिंग, एफएसटी पुलिस टीम ने मौके से जांच में पकड़े पांच लाख रुपये
कसया/कुशीनगर । लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष संपन्न कराने को प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता व स्थैतिक टीमों के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है ताकि रुपयों के साथ अन्य प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग निर्वाचन को प्रभावित न कर सके एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में चुनाव के दृष्टिगत जनपद में गठित एफएसटी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी के क्रम में मंगलवार को एफएसटी पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से अवैध रूप से ले जाए जा रहे पांच लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एफएसटी कसया टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट मजरुल हक मय हमराह पुलिस टीम के एसआई विपिन सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल अतुल कुमार के द्वारा थाना कसया क्षेत्र में सपहा रोड भरौली के पास आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था कि इसी दौरान एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से आ रहा था जिसको रोककर उसकी चेकिंग किया गया तो, इस दौरान मौके से उसके जामा तलाशी से नीले बैग से नगद कुल पांच रुपया बरामद हुआ। जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सऊद अहमद पुत्र कुरैश अली निवासी वार्ड नंबर 14 सन्तगणीनाथ नगर नरायनपुर थाना कसया बताया। उक्त व्यक्ति से बरामद रुपये के सम्बन्ध मे वैध कागजात मांगा गया तो मौके पर नही दिखाया।
चूकि लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत अचार संहिता लागू है, उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए पचास हजार रुपये से अधिक नगद राशि बरामद होने के कारण उक्त रुपयों को जब्त कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking