News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सकुशल सम्पन्न हुआ होली का पर्व,लोगो ने एक दूसरे को लगाया अबीर ग़ुलाल..पुलिस प्रशासन रही चौकन्ना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 26, 2024  |  6:41 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सकुशल सम्पन्न हुआ होली का पर्व,लोगो ने एक दूसरे को लगाया अबीर ग़ुलाल..पुलिस प्रशासन रही चौकन्ना

कसया। होली का पर्व सोमवार व मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न गांवों, शहर सहित चौराहो पर लोगो ने धूमधाम से होली मनाई और गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।इस बार होली लोगो ने दो दिन खेला।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कसया पुलिस ने पूरे थाना क्षेत्र मे मुस्तैद रहकर होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराया।थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवो (सपहा,भरौली,प्रेमनगर, पिपरा, लक्ष्मीपुर,खेसारी गिदहा,कुड़वा, मैनपुर, बाड़ीपुल) सहित नगर,चौक-चौराहो पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।जगह-जगह लोगों एक दूसरे का गुलाल लगाते दिखे।पूरा नगर होली के रंगों में डूबा रहा है।इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी किसी भी अप्रिय घना न हो इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा।रंगोत्सव होली पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस देर रात तक सड़क से लेकर चौक चौराहो सहित विभिन्न जगहों पर तैनात रही। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।रविवार को होलिका दहन वाले स्थानों पर भी फोर्स मुस्तैद रही।

सोमवार व मंगलवार को होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस सुबह से लेकर देर रात व अगले दिन तक अलर्ट रही।थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय सुरक्षा के मद्देनजर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे व मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।इस दौरान चौकी इंचार्ज हाईवे बबलू कुमार, चौकी इंचार्ज कस्बा गौरव श्रीवास्तव,एसआई संदीप यादव,एसआई सभाजीत सिंह, कांस्टेबल शेरबहादुर सिंह, उमेश सिंह, कृष्ण पाण्डेय, अजीत सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लोगों ने होली का जमकर लुत्फ उठाया

लोगो ने इस होली पर्व का जमकर लुत्फ उठाया. होली के रंग में डूबे हुए लोग फगुहा गीत के साथ नाचते दिखे. वहीं जोगीरा सा रा रा गीत पर तबला, ढोलक हाथो में लेकर मस्ती करते हुए भी दिखे।

प्यार-सद्भाव का संदेश देता पर्व

होली पर्व पर बड़े-छोटों का भेद मिट जाता है,लोग अपने-पराए का विकार खत्म हो जाता है. सद्भाव और प्यार के साथ सभी मिलकर होली मनाते हैं…

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking