कसया। गुरुवार को एक मासूम बालक गोला बाजार मे अपने परिजनों से बिछड़ गया। उसे बाजार मे रोता देखकर लोगों ने कसया पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और उसके परिजन की तलाश शुरू कर दी।रोते-बिलखते बालक को पुलिस कर्मियों ने समझाया और नाश्ता कराया।
आपरेशन स्माईल के तहत पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद में परिजनों का पता लगाकर मासूम को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों की सराहना की।मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गोला बाजार मे 4 वर्षीय मासूम साहिल अपने परिजनों से बिछड़ गया था जो बाजार मे भटक कर रो रहा था तथा अपने माता-पिता का नाम बताने में असमर्थ था।इसकी सूचना लोगो ने पुलिस को दिया जिसके सम्बन्ध में लोगों द्वारा बताया गया कि यह लड़का शाम पांच बजे से गोला बाजार में अकेले घुम रहा है और रो रहा है जो अपना नाम साहिल तथा पिता माता का नाम व पता बताने में असमर्थ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कसया गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कसया चौकी प्रभारी हाईवे उपनिरीक्षक बबलू कुमार सोनकर व पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चे के परिजनों के खोजबीन में जुट गयी।काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गुमशुदा बालक का नाम साहिल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 13 श्री राम जानकी नगर थाना कसया जनपद कुशीनगर का है। जिस सम्बन्ध मे गुमशुदा के पिता थाना आये जिनको गुमशुदा बच्चे को अपने पिता का पहचान कराते हुए सकुशल उनको सुपुर्द किया गया।
पुलिस के इस काम को उनके पिता व उनके गांव के लोगों द्वारा भुरी भुरी प्रशंसा की गयी।सुपुर्दगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय ,उ0नि0 बबलू कुमार सोनकर चौकी प्रभारी हाईवे मय टीम शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…