News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रोटरी क्लब ने किया विशेष फलाहार भोज का आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 10, 2024  |  3:11 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रोटरी क्लब ने किया विशेष फलाहार भोज का आयोजन

कसया। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर, रोटरी क्लब कुशीनगर ने मंगलवार देर शाम को कसया स्थित होटल कलश गेस्ट हाउस में रोटेरियन साथियों के लिए एक विशेष फलाहार भोज का आयोजन किया। इस भोज में विभिन्न प्रकार के फलाहारी व्यंजन परोसे गए, जिसमें सभी ने बड़े चाव से भोजन किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन नवरात्रि के प्रथम दिवस को और भी खास बनाने के लिए किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समुदाय में एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने इस मौके पर कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर के इस आयोजन ने सभी को एक साथ लाकर एक सुखद और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया, जो लंबे समय तक सभी के दिलों में बसा रहेगा।

सचिव वह अजय सिंह ने कहा कि इस फलाहार भोज के माध्यम से रोटरी क्लब ने न केवल नवरात्रि के धार्मिक महत्व को समझा, बल्कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, गौरव मद्धेशिया, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, डॉ. जेके पटेल, हसमुद्दीन अंसारी, अरूण कुमार मौर्य, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम (छोटे), वरुण कुमार यादव, हेमन्त गर्ग, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, उमेश चंद जायसवाल एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking