कसया। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश के क्रम में सोमवार को तहसील कसया मतदाता जागरूकता अभियान, स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित जैन की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर में भव्य जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित कार्मिकों एवं स्कूली छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। नगर पालिका के वाहनों पर मतदाता संदेश के साथ रैली के अंतर्गत विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के साथ पथ संचलन किया गया । रैली के अंतर्गत विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता गणों को आगामी 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, ईओ शैलेन्द्र मिश्रा, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी सहित लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…