News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पीएनबी के ग्राहक सेवा केन्द्र खुल जाने से उपभोक्ताओं में खुशी

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 11, 2023  |  4:52 PM

210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पीएनबी के ग्राहक सेवा केन्द्र खुल जाने से उपभोक्ताओं में खुशी WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा विकास खण्ड के पकड़ी बृजलाल में सीएसपी केन्द्र का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया उद्घाटन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के पकड़ी बृजलाल चौराहे स्थित एक निजी मकान में पीएनबी का ग्राहक सेवा केन्द्र का शुभारंभ विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया। सीएसपी खुल जाने से उपभोक्ताओं ने हर्ष जताया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पकड़ी बृजलाल गांव के चौराहे पर आए दिन कैश के अभाव के कारण बैंक उपभोक्ताओं सहित व्यापारियों को रुपये के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों सहित भैसहां, पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज सहित आस- पास के गांवों के लोगों को रूपए जमा व निकासी के लिए कस्बा खड्डा तक भाग दौड़ करनी पड़ती थी। सोमवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सीएसपी संचालक धर्मेन्द्र जायसवाल एवं सत्यनारायण जायसवाल, सुमन्त दूबे सहित उपभोक्ताओं की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस दौरान पीएनबी सोहरौना के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सीएसपी केन्द्र खुल जाने से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। डा.बीएन पाण्डेय, अखिलेश यादव, लालचंद यादव, धनंजय, अभिषेक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking