खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा -खड्डा मार्ग पर रविवार की शाम ससुराल से घर लौट रहे एक युवक की मेडी सिटी हास्पिटल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर अवस्था में उसे सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव के एडीओ टोला निवासी सुग्रीम पुत्र रामजी 35 वर्ष की शादी लखुआ गांव में हुई थी। रविवार को वह अपने ससुराल लखुआ से सिसवा -खड्डा रोड़ से बाइक से घर जा रहे थे, ज्योंहि वह खड्डा कस्बे के मेडी सिटी हास्पिटल के करीब पहुंचे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से वह मोटरसाइकिल से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं पुलिस की मदद से उन्हें तुर्कहां स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।
अस्पताल पहुंची खड्डा पुलिस परिजनों को सूचना देकर पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। मौत की खबर सुनकर ससुराल एवं घर वालों में कोहराम मचा हुआ है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…