News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 6, 2025  |  5:40 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
  • 22 प्रार्थना पत्रों में से 2 निस्तारित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 22 मामले दिवसाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए जिनमें 2 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

शनिवार को एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता एवं एसडीएम रामवीर सिंह एवं तहसीलदार महेश कुमार की उपस्थिति में खड्डा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में राजस्व के 9, पुलिस के 4, पुलिस व राजस्व के 2 अन्य विभागों से संबंधित 7 मामलों सहित कुल 22 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी फरियाद की। कुल प्रार्थना पत्रों में से राजस्व के 2 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया। शेष अवशेष 20 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय, अजीत कुमार, लेखपाल बृजनारायण सिंह, संजय गुप्ता, अभिमन्यु मिश्रा सहित पुलिस एवं राजस्व के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking