News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: समिति से खाद की कालाबाजारी के आरोप में समिति के सचिव सहित दो अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 23, 2025  |  9:13 AM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: समिति से खाद की कालाबाजारी के आरोप में समिति के सचिव सहित दो अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • सोमवार की रात 10 बजे खाद गोदाम से वाहनों पर लदे 21 बोरी इफ्को यूरिया को किसानों ने पकड़ा था, थाने में जब्त है यूरिया खाद

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा समिति में रात के अंधेरे में दो गाड़ियों पर लदे यूरिया खाद की कालाबाजारी के मामले में विभाग ने समिति के सचिव प्रहलाद प्रसाद सहित दो अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया है। वहीं वाहन पर लदे कुल 21 बोरी यूरिया खाद को सीज कर पुलिस विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

सोमवार की रात सहकारी समिति खड्डा के खाद गोदाम से एक बोलेरो पर लदे 9 बोरी और टेम्पू में लदे 12 बोरी यूरिया को रेता क्षेत्र के किसानों ने पकड़ा था, इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें किसानों ने सचिव पर यूरिया खाद बेचने का आरोप लगाया है। वहीं यूरिया पकड़कर थाने को सुपुर्द करा दिया था। मंगलवार को तहसीलदार महेश कुमार की मौजूदगी में उप कृषि निदेशक अतेन्द्र सिंह ने 21 बोरी यूरिया खाद को जब्त कराते हुए मामले की गम्भीरता को देखते हुए खड्डा सहकारी समिति के सचिव प्रहलाद प्रसाद, विकास कुमार और हरभजन चौधरी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

वहीं जिला कृषि अधिकारी की देखरेख में टीम बनाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब इस प्रकरण में जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking