News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 28, 2025  |  9:45 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजा
  • खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव का है मामला 

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी लड्डू उर्फ लाल मुहम्मद की शादी हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी चांदनी खातून से 6 वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार की दोपहर बाद चांदनी 27 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके ससुराल कोहरगड्डी में घर के कमरे में मिला। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पंचनामा आदि की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया है। वहीं गांव में अन्य तरह की चर्चा भी हो रही है। वहीं पति के एक दूसरी युवती से भी शादी किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है।

इस संबंध में एसआई साहब सिंह यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking