News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गन्ना सुरक्षण की आयोजित हुई बैठक, किसानों ने परिक्षेत्र के सेंटर को दूसरे चीनी मिल को गन्ना नहीं देने का लिया निर्णय

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2024  |  3:22 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गन्ना सुरक्षण की आयोजित हुई बैठक, किसानों ने परिक्षेत्र के सेंटर को दूसरे चीनी मिल को गन्ना नहीं देने का लिया निर्णय
  • आइपीएल चीनी मिल विस्तारिकरण के साथ समय से चालू होगी-एनपी सिंह (प्रधान प्रवंधक)
  • रेतापार सहित सभी आवंटित सेंटरों के किसान आइपीएल चीनी मिल को ही देंगे गन्ना

खड्डा/कुशीनगर। सहकारी गन्ना समिति खड्डा के परिसर में पेराई सत्र 2024-25 मे सेंटर आवंटन हेतु गन्ना सुरक्षण बैठक का आयोजन हुआ। चेयरमैन एवं किसानों सहित हाटा, पिपराइच, रामकोला, गड़ौरा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आइपीएल चीनी मिल के सभी सेन्टरों का गन्ना दूसरे चीनी मिलों के बजाय खड्डा चीनी मिल को ही देने की सहमति बनीं।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

सहकारी गन्ना समिति खड्डा परिसर में शुक्रवार को परिषद के चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय, गन्ना समिति के चेयरमैन श्रीकिशुन यादव सचिव प्रहलाद, वरिष्ठ निरीक्षक पवन, आईपीएल चीनी मिल खड्डा के केन हेड सुधीर कुमार तथा चीनी मिल हाटा, रामकोला, पिपराइच, गड़ौरा के प्रतिनिधि की उपस्थित में किसान राम सहाय दूबे, प्रभु मद्धेशिया, विनोद आदि सैकड़ो किसानो ने आइपीएल चीनी मिल खड्डा को अपने सेंटर सोहगीवरवां, शिवपुर, हरिहरपुर, बालगोविन्दछपरा, डोमा प्रथम व द्वितीय मदनपुर प्रथम व द्वितीय, कलनहीं, शिवदत्त छपरा, परशुरामपुर, शेषाछपरा, परसौनी प्रथम व द्वितीय को देने की मांग की गई। किसान प्रतिनिधियों ने हाटा व गडौरा चीनी का विरोध करते हुए इनको अपना गन्ना कदापि नहीं देने पर सहमति दी। चैयरमेन, डाइरेक्टर तथा किसानों ने कहा की हमारी मांग पर आईपीएल चीनी मिल का विस्तारिकरण किया गया, परिक्षेत्र के सभी गन्ना किसान अपना गन्ना आइपीएल चीन मिल खड्डा को ही देंगे जिससे किसानों और क्षेत्र का विकास होगा।

किसानों की भावनाओं को देखते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह व केन हेड सुधीर कुमार ने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि चीनी मिल को समय से चलाया जायेगा। इस बैठक में डायरेक्टर दयानिधि मणि त्रिपाठी, ध्रुव नारायण यादव समिति के अधिकारी कर्मचारी सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking