News Addaa WhatsApp Group Join करें

सोहरौना प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खड्डा की टीम ने बाजी मारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 5, 2023  |  11:55 AM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोहरौना प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खड्डा की टीम ने बाजी मारी
  • क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में सिराज अहमद ने सिल्ड व ट्राफी प्रदान कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सोहरौना खेल के मैदान में आयोजित सोहरौना प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खड्डा की टीम ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

उद्घाटन मैच के बाद नगर के सभासद प्रतिनिधि व चेयरमैन प्रत्याशी सिराज अहमद ने विजेता व उप विजेता टीम को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजक समसुद्दीन मलिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों का आभार जताया।

सोहरौना प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला खड्डा कस्वा और नौरंगिया बिहार के बीच खेला गया जिसमें खड्डा के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सभासद प्रतिनिधि व भावी चेयरमैन प्रत्याशी सिराज अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत सामान्य प्रक्रिया किंतु खिलाड़ियों को इससे हताश होने की जरूरत नहीं है उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं बेहतर प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोहरौना सुनील प्रजापति ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए। इस दौरान राजू गुप्ता, मुन्ना राजभर, सोनू यादव, कुलदीप मिश्रा, मुकेश जायसवाल, राहुल रावत, इमरान खान आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking