News Addaa WhatsApp Group Join करें

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसया में आयोजित हुआ बाल कार्निवाल का आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 12, 2024  |  6:51 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसया में आयोजित हुआ बाल कार्निवाल का आयोजन

कसया। डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत दिनांक 12 नवंबर 2024 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसया में बाल कारनीवाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति कुशीनगर के अध्यक्ष अमित कुमार शाही, प्रसिद्ध कुमार राहुल वरिष्ठ सहायक जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन डॉ नींबू सिंह रही। इनके द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा एकल गायन, एकल नृत्य, संयुक्त गायन, संयुक्त नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो, मेडल एवं जलपान उपलब्ध कराया गया। पूरे कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के डीसी पंकज गौतम का सराहनीय सहयोग रहा।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

कार्यक्रम में अभिषेक कुमार सिंह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) कुशीनगर, श्रीमती रीता यादव सेंटर मैनेजर वन स्टाफ सेंटर, आदर्श सिंह केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन कुशीनगर, मुनीष कुमार कुशवाहा कंप्यूटर ऑपरेटर वन स्टाफ सेन्टर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking