कसया। कसया थाना क्षेत्र के अभिनायकपुर गांव के समीप शुक्रवार को भोर मे फोरलेन हाईवे पर चलती चावल लदी ट्रक में आग लगने से ट्रक पूरी तरह से जल गया।
जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।ट्रक संख्या यूपी 53 एटी 2080 गौरी बाजार देवरिया से चावल लेकर वेस्ट बंगाल जा रहा था। ट्रक अभी कसया से तीन किलोमीटर आगे ही पहुंचा था कि अज्ञात करणो से ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर बाबूजान आग लगते देख ट्रक को किनारे लेजाकर खड़ा करने का प्रयास किया पर किनारे गड्ढा होने से सड़क के किनारे जाकर ट्रक पलट गया।बाबुजान ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक पर चावल लदा हुआ था। आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में ट्रक आग के गोले का रूप ले लिया ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन को सूचना दी। अग्निशमन की सहायता से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…