कुशीनगर । पुलिस की रात्रि गस्त पर कोई संदेह नहीं है,फिर चोर भी अपनी योजना ने सफल हो जा रहे है,शुक्रवार की रात्रि में थाना कसया के कस्बा से अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक अर्टिगा कार ले उड़े हैं। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी रहे की कस्बा कसया के वार्ड नंबर बारह में किराए के मकान में रह रहे अनिल खेतान प्रत्येक दिन के अपनी अर्टिगा कार दरवाजे पर खड़ा कर कमरे के अंदर सोने चले गए। जब शनिवार को सुबह उठे तो देखे दरवाजे पर खड़ी कार गायब थी। दरवाजे पर खड़ी कार न देखकर अगल बगल के साथ अन्य स्थानों पर खोज पड़ताल किया लेकिन गाड़ी का कही आता पता नहीं चला। वाहन स्वामी ने स्थानीय थाना में उक्त के संबंध में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया है।
इस विषय में चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि उपरोक्त के संबंध में जानकारी मिली है ,जांच की जा रही है,साथ ही सीसीटीबी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…