News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया में पहुंची श्री सीताराम विवाह बारात यात्रा, विधायक पी.एन पाठक ने नेतृत्व में लोगों ने यात्रा का किया भव्य स्वागत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 9, 2024  |  8:16 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया में पहुंची श्री सीताराम विवाह बारात यात्रा, विधायक पी.एन पाठक ने नेतृत्व में लोगों ने यात्रा का किया भव्य स्वागत

कसया। भगवान राम की अयोध्या से जनकपुर नेपाल 26 नवंबर को गई श्रीराम बरात सोमवार की देर रात अयोध्या पहुंचेगी। जनकपुर से निकली श्री सीताराम विवाह महोत्सव व बारात यात्रा सोमवार की शाम कुशीनगर जिले के कसया स्थित श्री रामजानकी मंदिर में पहुंची। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाए और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उत्साह प्रकट किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

इस दौरान लोगों ने बारात शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की और लोगो ने जमकर जय श्री राम के जयकारे लगाए। जयश्रीराम के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठी,हर तरफ खुशी और उमंग बिखरी थी। बारातियों का श्री रामजानकी मंदिर मठ कसया पर भव्य स्वागत हुआ और बारातियों को जलपान कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम मुस्तैद रहे। मंदिर पुजारी त्रिभुवन शरण दास एवं विधायक पी.एन पाठक ने भगवान श्रीसीताराम जी की मूर्ति का आरती उतारी और पूजन अर्चना किया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री संतोष राय, नीरज सिंह बिट्टू,विश्व हिंदू परिषद अनुराग सिंह,मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा,राज पाठक, अमित मालवीय, संजीव दुबे, विनोद गिरी,राजकुमार यादव,अनुराग पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking