News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : रोटरी क्लब और मैक्स हॉस्पिटल के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में, 510 मरीजों की हुई जांच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2024  |  7:28 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : रोटरी क्लब और मैक्स हॉस्पिटल के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में, 510 मरीजों की हुई जांच

कसया ,कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर, नगर पालिका एवं मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नपाप अध्यक्ष ने कहा कि रोटरी द्वारा निरंतर समाज सेवा का भाव बहुत ही प्रसंसनीय है।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

शिविर में कुल 510 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें से जनरल फिजिशियन, हृदय रोग, नस रोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ जिसमें मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ. अभिनव पाण्डेय, डॉ. देव ज्योति, डॉ. मोहिनी यादव, डॉ. शाहनूर, एडमिन अभिषेक पाण्डेय के द्वारा निःशुल्क परामर्श और उचित चिकित्सा सलाह प्रदान की गई, साथ ही ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई की जांच भी नि:शुल्क रूप से की गई ।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा, “रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा के कार्यों में संलग्न रहता है। हमारे इस प्रयास का उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराई जा सकें। आने वाले समय में भी हम इसी प्रकार की सेवा कार्यों को जारी रखेंगे।” सचिव अजय कुमार सिंह ने भी शिविर की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सहयोग सराहनीय है, और हम भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे।”
सभी मरीजों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक डॉ सुनील सिंह, निदेशक गोपीचंद कसौधन, सार्जेन्ट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, रक्तदान शिविर संयोजक शम्भू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, फैयाज खान, राजीव तिवारी, अरूण कुमार मौर्य, आनन्द जायसवाल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, रंजीत श्रीवास्तव, शशि कुमार सिंह, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, सभासद राजेश मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि साबिर अली, सुमित जायसवाल वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव, स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी, साकेत गोविन्द राव एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking