News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक सामुदायिक भवन समेत चार सड़कों का हुआ लोकार्पण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 26, 2024  |  2:52 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक सामुदायिक भवन समेत चार सड़कों का हुआ लोकार्पण
  • विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता- पी. एन पाठक, विधायक कुशीनगर

कसया। शनिवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधायक निधि से निर्मित एक सामुदायिक भवन समेत चार सड़कों जिसमें तीन सीसी सड़क व एक खड़ंजा शामिल जिसका लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने 61.55 लाख की लागत से हुए निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। सभी उक्त गांवों में समारोह पूर्वक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगो ने विधायक को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने शनिवार को सखवनिया शिव मंदिर परिसर में 10.96 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया उसके उपरांत ग्रामसभा महुआडीह के लौंगरापुर में मेनरोड से ब्रह्मस्थान तक 15.25 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड व ग्रामसभा महुआडीह लौंगरापुर में पिच-रोड से श्मशान जाने वाले मार्ग पर 9.07 लाख की लागत से हुए खड़ंजा का और ग्रामसभा अम्मरपुर प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट से अभयप्रताप के घर जाने वाले मार्ग पर 18.09 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का समेत ग्रामसभा भरवलिया में बड़े पांडेय के घर से पिचरोड तक 8.18 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक पी.एन पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है।

विधानसभा क्षेत्र के गांवों समेत विभिन्न जगहों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट, खड़ंजा , नाली, आरओ वाटर मशीन सहित कई अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं दी जा रही है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव व टोला विकास से अछूता न रहने पाए। जहां अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है अथवा मुख्य मार्ग से नहीं जुड़े हैं उन्हें प्रत्येक दशा में जोड़ा जाएगा।

उक्त गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री पाठक ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के जहां सड़क की आवश्यकता है वहां निर्माण कराया जाएगा। कोई भी गांव विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, विनोद गुप्ता, छेदी शर्मा, अवर अभियंता पीएन मिश्रा, अमित मालवीय,सरोज राव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, नीतीश यादव,सजीव सिंह, राज पाठक,सूर्यनाथ यादव, सजीव दूबे, शिवम, राजेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि उग्रसेन मल्ल, कमलेश पटेल,मधसूदन मिश्रा, लहरी सिंह, मंजीत सिंह, मनोज जायसवाल, राजकुमार, जितेंद्र मिश्रा, आदित्य त्रिपाठी, संजय राव समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking