कुशीनगर । पुलिस का नाम आते ही अधिकतर लोगों के दिमाग में रौबदार, भ्रष्ट और दागदार छवि ही बनती है। क्योंकि पुलिस के कारनामे के कई किस्से अक्सर ही हमें सुनने को मिलते हैं। हालांकि इन सबके बीच कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं, जो पुलिस की दागदार छवि के बीच मिसाल पेश करने वाले काम करते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला के कसया थाना के पुलिस चौकी कुशीनगर से सामने आया। यहाँ पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार शुक्ल अपने हमराह आरक्षी राहुल पांडेय के साथ गस्त पर निकले थे,की किसी ने जरिए।दूरभाष यह सूचना दिया कि लीलावती स्टेडियम के पास एक स्तर वर्षीय बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा है,जो आने जाने वाले राहगीरों की निहार रहा है,अस्वस्थ पता चल रहा है। सूचना पर यकीन कर चौकी प्रभारी और आरक्षी राहुल पांडेय बताए गए स्थान पर पहुंचे,जहा वह बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिला,उसे पुलिस चौकी लाकर उसे भोजन,दवा दिया,कुछ घंटों बाद उक्त बुजुर्ग से उसका पता पूछने पर कुछ सही नहीं बता रहे थे, वह अपने को पंद्रह वर्षों से घर से भटके बता रहे थे,काफी कोशिश के बाद अपना नाम और गांव का नाम बता पाए,उनके अनुसार उनका नाम राम अवध पुत्र ठग प्रसाद निवासी अरुस्वा थाना चौरा खास कुशीनगर बताए।
चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव कुमार शुक्ल ने उनके पता को ताहिकात कराया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति आज से पंद्रह वर्ष पहले घर से नाराज होकर निकल लिए थे,इनके परिवार के एक छोटा उस समय लड़का और एक पांच साल की लड़की थी,जिसकी उम्र इस समय बाईस वर्ष हो चुकी हैं,पत्नी नहीं रही है। इतना जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान से संपर्क कर उक्त बुजुर्ग को आरक्षी राहुल पांडेय के साथ उनके घर पहुंचाया गया। उत्तरप्रदेश पुलिस में आरक्षी के रूप में सेवा दे रहे राहुल पांडेय गरीब व असहायों व्यक्तियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते है, इनका ह्रदय मानवीय संवेदनाओं से भरा पड़ा है। जिसका एक और उदाहरण देखने को मिला।
मजे की बात यह है कि अपने गांव पहुंचते ही राम अवध को देखने गांव के लोग दौड़ पड़े,साथ ही पुलिस की इस कहानी को सुनकर लोगों ने कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद कहा ।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…