News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के संग रोटरी ने मनाई दिवाली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 30, 2024  |  6:06 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के संग रोटरी ने मनाई दिवाली

कुशीनगर ।दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के संग रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने दीपावली की खुशियों को साझा किया। इस दौरान वृद्धजनों ने संस्था के सदस्यों के साथ पूरे कैम्पस में दीप जलाकर जहां दीपपर्व की खुशियां मनाई, वहीं फुलझड़ी, चरखी व गुज्जे (अनार) को जलाकर खूब आनंद लिया। इसके साथ ही रोटरी के सदस्यों द्वारा वृद्धजनों को मिष्ठान व फल वितरित किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सब दीपोत्सव मनाने वृद्धाश्रम में पहुंचे हैं और वृद्धजनों के साथ खुशियों का आदान-प्रदान किया है।

रोटरी के सचिव अजय सिंह ने बताया कि रोटरी प्रत्येक त्यौहार वृद्धजनों के साथ मना कर उनको अपनेपन का एहसास दिलाती है।

कार्यक्रम में रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सह सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक डॉ सुनील सिंह, अमित श्रीवास्तव, सार्जेंट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. जेके पटेल, रंजीत श्रीवास्तव, सरवरे आलम, अमरेंद्र नारायण सिंह, एवं आदिल के अलावा वृद्धाश्रम में प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू, ऋषभ कपूर, मनोज पाण्डेय, रामवती, सुजीत दास सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking