कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय समाजिक संगठन रोटरी इंटरनेशनल की यूथ विंग रोटरैक्ट मंडल 3120 के विभिन्न शहरों के रोटरैक्ट क्लब के 58 सदस्य शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्य से रविवार को कुशीनगर पहुँचे। जिसकी अगुवाई रोटरी 3120 के रोटरैक्ट मंडल प्रतिनिधि रो. हर्ष श्रीवास्तव, रो. प्रीति श्रीवास्तव, गोरखपुर से रो. अभिषेक सिंह, रो. शिवम गुप्ता, रो. शम्भू शर्मा, लखीमपुर से रो. रिशु महेश्वरी, हर्षित गुप्ता, पटेल सुशील वर्मा, सीतापुर से रो. सचिन, पुनीत, मऊ से आकाश, रचित, उत्सव, सूर्यासु, सिसवा बाजार से मनीष, अनुराग, लखनऊ से यूसुफ़, मुस्कान, प्रयागराज से सोनाक्षी, भीरा से शाहीन कर रहे थे। इस दल का स्वागत रोटरी कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। रोटरैक्ट के सदस्यों ने कुशीनगर स्थित समस्त ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सदरे आलम, अरुण वर्मा, आदिल खान उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…