News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अहमदाबाद से चला व्यक्ति पहुंचा घर, घर वालों ने लगाया जहरखुरानी का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 27, 2021  |  5:41 PM

917 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अहमदाबाद से चला व्यक्ति पहुंचा घर, घर वालों ने लगाया जहरखुरानी का आरोप
  • युवक के शरीर पर कपड़े को छोड़कर सभी सामान गायब

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सिसवा गोपाल निवासी लापता व्यक्ति बेसुध हालत में घर पहुंच गया है। अहमदाबाद से घर लौटने के क्रम में लापता हो जाने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता खड्डा पुलिस को तहरीर दी थी। परिजनों ने सोशल मीडिया पर सूचना डालकर लोगों से ढूंढने में मदद मांगी थी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ग्रामसभा सिसवा गोपाल निवासी शुकुरूल्लाह अंसारी पुत्र मुंसरीम अहमदाबाद में रहकर रोजी रोटी कमाते हैं। वह 22 नवम्बर की सुबह आठ बजे ओखा एक्सप्रेस से घर के लिए चले थे, ट्रेन में पत्नी से बात कर कहा था कि अगले दिन गोरखपुर पहुंच जाएंगे लेकिन उनका मोबाइल बन्द हो गया और शुक्रवार तक घर न पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की चिन्ता सताने लगी। शुकुरुल्लाह की पत्नी जैतून नेशा ने बताया कि उनके पति को ग्वालियर के आस- पास तेज बुखार हुआ जिससे वे कंबल ओढ़कर सो गये। इसी बीच किसी ने नशीला पदार्थ आदि सुंघाकर उनका सामान सहित मोबाइल आदि लेकर चंपत हो गया। वह बेसुध होकर गोरखपुर में उतरकर पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। जीआरपी गोरखपुर व आस- पास के इलाकों में खोजबीन करने के बाद खड्डा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी बीच सूचना मिली कि किसी गांव में वह रुके हैं। परिजन पहुंचकर उनको घर लाये हैं।अभी भी उनके साथ क्या हुआ पूरी तरह से नहीं बता पा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking