रामकोला/ कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी नीतू ने अपने सास ,ससुर, देवर तथा देवरानी पर अपनी बड़ी बेटी को जहर देकर मारने व साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाई है।
थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव की निवासिनी नीतू देवी पत्नी स्व0 विरेन्द्र प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाई है कि मेरी बड़ी पुत्री रानी को उसके दादा-दादी व चाचा-चाची ने जहर देकर मार दिया है।उसका आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद मेरे बड़ी बेटी की पढ़ाई व लिखाई तथा शादी की जिम्मा मेरे सास ससुर व देवर की थी।मेरी बेटी उन्हीं लोगों के पास रहती थी और मै कुछ वर्षों से अपनी छोटी बेटी के साथ लक्ष्मीगंज बाजार में किराए के मकान में रहती थी। नीतू ने आरोप लगायी है कि गत 13 अगस्त को उपरोक्त लोगों ने सुनियोजित ढंग से खाने में जहर देकर मेरी बड़ी बेटी को जान से मार डाला और पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को जला दिया।नीतू ने तहरीर में उल्लेख किया है कि घटना के एक दिन पूर्व मेरा देवर मिंटू उर्फ आशुतोष ने मेरी बेटी को चार-पांच थप्पड़ मारा भी था, उपरोक्त लोगों द्वारा मेरी बेटी की मानसिक उत्पीड़न भी किया जाता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी नगीना, जगदीश, आशुतोष व आँचल के खिलाफ धारा 328,304,201 व 120-बी में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…