Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: सर्वहितकारी पत्रकार महा संगठन पत्रकार उत्पीड़न को लेकर शीघ्रातिशीघ्र जनपद में बड़ा आंदोलन करेगा -पं0 रामअधार द्विवेदी

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 18, 2021, 5:33 PM IST • अब तक 915 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सरकार फौरन इसी सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून का अध्यादेश लाए- रोहित प्रताप शाही

हाटा/कुशीनगर | पत्रकारों के राष्ट्रीय महासंगठन” सर्व हितकारी पत्रकार महासंगठन” इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पंडित रामअधार द्विवेदी जी ने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न को लेकर हमारा महासंगठन जनपद में वृहद आंदोलन करेगी सभी तहसीलों में हमारे कार्यकर्ता और साथी पत्रकार उपजिलाअधिकारियों को राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंप तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मांग करेंगे अगर सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करेगी तो हम संगठन के राष्ट्रीय बैनर तले भूख हड़ताल और अन्य विकल्पों पर भी विचार करने को बाध्य हो जाएंगे और तब चैन लेंगे जब हमारी मांगें मान ली जाएगी उक्त उद्गार सर्वहितकारी पत्रकार महासंगठन

(अखिल भारतीय सर्वहितकारी पत्रकार महासंघ भारत)इकाई कुशीनगर के वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार और महासंगठन के जिला अध्यक्ष कुशीनगर पंडित रामअधार द्विवेदी ने महासंगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रोहित प्रताप शाही के साथ एक संयुक्त बयान में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए वही महासंगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व तमकुही राज के शाही परिवार के रोहित प्रताप शाही ने कहा कि यदि पत्रकारों की हत्या और उत्पीड़न सुन सुन कर जी अजीज आ गया है उत्तर प्रदेश सरकार को बिना देर किए इसी सत्र में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम का अध्यादेश लागू करना चाहिए तभी जाकर पत्रकारों का उत्पीड़न हत्या बंद होगा दोनों पदाधिकारियों ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली के राष्ट्रीय नेतृत्व से इस मामले में वार्ता कर मामले को शीघ्रातिशीघ्र राष्ट्रीय स्तर से उठाने को कहेगा गोरखपुर मंडल अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर प्रवास के दौरान मांगपत्र सौंपकर पत्रकार सुरक्षा कानून का अध्यादेश लाने का मांग पत्र सौंपेगा

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi