Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: ग्राम सभा नरसर में पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 14, 2023, 6:10 PM IST • अब तक 395 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • पशु पालन हमारे देश की प्राचीन परंपरा: बलिराम यादव

साखोपार/कुशीनगर। पडरौना ब्लाक के ग्राम सभा नरसर में पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। आरोग्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री बलिराम यादव ने गौ माता को गुड़ व केला खिलाकर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया ।

जिला मंत्री बलिराम यादव ने कहा कि कृषि के साथ पशु पालन हमारे देश की प्राचीन परंपरा रही है।सरकार कृषि के साथ पशु पालन को बढ़ावा दे रही है।इस मेले से आम जनमानस को जहां लाभ पहुंचेगा वहीं गरीब के चेहरे पर मुस्कान आएगी तो गांव खुशहाल होगा तभी हमारा देश खुशहाल होगा।सभी को गाय भैंस रखने की सलाह दिया।अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।मेला में पशुओं के रख रखाव और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गयी।

Advertisement

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामू गुप्ता,किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मणि त्रिपाठी,शैलेश पटेल, अमरजीत, सोनू पटेल आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi