Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

कुशीनगर: बैनामे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दर -दर लगा रहा न्याय की गुहार

न्यूज अड्डा डेस्क
May 29, 2023, 4:56 PM IST • अब तक 73 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी के एक व्यक्ति ने अपने बैनामा की जमीन के अतिक्रमण रोकने की मांग को लेकर एसडीएम, जिलाधिकारी व मंडलायुक्त के कार्यालय का चक्कर लगाकर थक जाने के बाद परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दिया है।

उक्त गांव निवासी पन्नालाल साव ने कुछ वर्ष पूर्व बनकटा बाजार के पास एक व्यक्ति से जमीन खरीदा। जमीन का दाखिल खारिज कराने के उपरांत व कोलकाता चला गया कुछ साल बाद जब वह घर आया तो देखा कि उक्त जमीन पर अगल बगल के लोग मकान निर्माण करा रहे है। इसके विरुद्ध वह थाने पर तहरीर देकर निर्माण कार्य रोकने का निवेदन किया। लेकिन राजस्व का मामला बता पुलिस ने किसी कार्यवाही से मना कर दिया। पन्नालाल का आरोप है कि इसके बाद उसने तहसील से लगायत जिलाधिकारी तक प्रार्थना पत्र देकर जमीन के पैमाइश कराने तक निर्माण कार्य रोकने का आग्रह किया लेकिन उसके बाद भी पड़ोसियों द्वारा निर्माण कार्य रोकने के दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Advertisement

इसके बाद मैं मंडलायुक्त गोरखपुर से न्याय की गुहार लगाया तो उन्होंने उपजिलाधिकारी कसया को निर्माण कार्य रोकने का आदेश देते हुए भूमि का पैमाइश कराकर मामले के निस्तारण का आदेश जारी किया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जबकि वह लोग हमारे जमीन में अतिक्रमण करते जा रहे है। उसने कहा है कि अगर हमको न्याय नहीं मिलता है तो परिवार सहित अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

टैग्स: #चौरा खास
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi