Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कुशीनगर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे ने नामांकन किया दाखिल

न्यूज अड्डा कसया
May 7, 2024, 7:02 PM IST • अब तक 212 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
कुशीनगर। कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान,विधायक पी.एन पाठक, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय,जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ असीम राय , दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह सहित सैंकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में  भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे  ने कहा कि कुशीनगर में इस बार आठ लाख पार के साथ नया इतिहास बनेगा। कुशीनगर लोकसभा की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस अपराह्न 12:30 बजे उदित नारायण डिग्री कालेज मैदान से निकला जो 1:30 बजे रविन्द्र नगर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचा। जहां से अपने समर्थक और प्रस्तावक के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष पहुंचे और अपराह्न 2:20 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद भाजपा कार्यालय में स्वागत सभा आयोजित किया गया जिसे सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में कुशीनगर में चौमुखी विकास नये प्रतिमान स्थापित किया गया है। विगत पांच वर्षों में कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चार फ्लाईओवर, चमचमाती सड़कों का जाल कुशीनगर में रोजगार और विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है।
भाजपा प्रदेश मंत्री और विधायक मनीष जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि पिछली सरकारों में किसान,मजदूर और व्यापारी सभी परेशान थे।  2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का भाग्योदय हो रहा है। पहले देश में श्रीनगर से अयोध्या में बम फटते थे। ताज होटल से लेकर ट्रेनों तक में धमाके होते थे। यूपी में सपा को निपटाओ तो बसपा, बसपा को निपटाओ तो सपा आ जाती थी मगर मोदी सरकार में बम फोड़ने वाले को घर में घुसकर मारा जाता है। कहा कि इंडी गठबंधन अपना परिवार बचाने में लगा है। जबकि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कुशीनगर में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए युद्धस्तर पर जनसंपर्क करने का आह्वान किया। संचालन अनूप मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय हरिशंकर राय,लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जगदम्बा सिंह , पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, दुर्गेश्वर वर्मा, दिनेश गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद, कन्हैया गोंड, चन्द्र प्रभा पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह सैंथवार,सतीश चौधरी,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, दारा सिंह,दीपक पाण्डेय, ऋषिकेश सिंह, सत्यम शुक्ल सहित सभी ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi