News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा सम्मेलनों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन जुटाने का शुरू करेगी अभियान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 2, 2024  |  6:55 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा सम्मेलनों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन जुटाने का शुरू करेगी अभियान
  • शुक्रवार को कुशीनगर से होगी सम्मेलनों की शुरुआत

कुशीनगर । लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतर चुकी भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार से सम्मेलनों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन जुटाने का अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा मिडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,सम्मेलनों की शुरुआत तीन मई को तीन बजे बुद्ध इण्टर मीडिएट कालेज कुशीनगर से होगी। जहां भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद कांता कर्दम महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सभी सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने गुरुवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में बैठक कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए बताया कि तीन मई को बुद्ध इण्टर मीडिएट कालेज कुशीनगर में अपराह्न 3 बजे महिला सम्मेलन, पांच मई को जनता इण्टर कालेज रामकोला में किसान सम्मेलन, 10 मई को सुबाष इण्टर कालेज बेदूपार हाटा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, 12 मई को बुद्धा पार्क रविन्द्र नगर पडरौना में युवा वर्ग सम्मेलन और 13 मई को सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, विश्वरंजन कुमार आनन्द, नमो नारायण मौर्य, अमित राय, डॉ छेदी शर्मा, धन्नजय मणि त्रिपाठी, रत्नेश श्रीवास्तव, अरुण राय, रोहित राय, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking