News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान तीन से तीस जून तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2023  |  6:22 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान तीन से तीस जून तक
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान कुशीनगर लोकसभा में की शुरुआत शनिवार 3 जून से होगा जो आगामी 30 जून तक चलेगा जिसके अंतर्गत लोकसभा से लेकर बूथ स्तर तक 14 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार,पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव,प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा,जिला प्रभारी रमेश सिंह जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे शनिवार को प्रेस-वार्ता, व्यापारी सम्मेलन और सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन के जरिए महा जनसंपर्क अभियान के साथ ही मिशन 2024 का आगाज करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दिया।
उन्होंने बताया कि कुशीनगर लोकसभा में महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत शनिवार को अपराह्न 02 बजे रायल रेजीडेंसी होटल कुशीनगर में प्रेस-वार्ता, 03 बजे पार्थ रिजार्ट रामकोला रोड पडरौना में व्यापारी सम्मेलन और 05 बजे मंगलम मैरेज हॉल हाटा में सोशल मीडिया वालंटियर का लोकसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उपरोक्त विशिष्ट अतिथि गण के साथ कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू,हाटा विधायक मोहन वर्मा,रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड और खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय और मौजूद रहेंगे।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking