Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु अनुपम मिश्र व आशुतोष मिश्र को सीएमओ ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 24, 2023, 5:08 PM IST • अब तक 487 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
Advertisement

कुशीनगर। जिलाक्षयरोग केंद्र पर आयोजित विश्व क्षयरोग दिवस कार्यक्रम में सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला कार्यक्रम समन्यवक अनुपम मिश्र व टीबी यूनिट हाटा पर तैनात वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएमओ ने कहा कि मैं इनके द्वारा टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम में किये जा रहे कार्यों की सराहना करता हूं।

उन्होंने कहा कि जनपद में टीबी कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है इसमें लगे सभी कर्मी सराहना के पात्र है। मैं आज इस दिवस पर आप सभी से अपील करता हूँ कि आप सब अपना बेहतर प्रदर्शन कर जनपद को प्रदेश में अग्रणी बनाये।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi