News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई मे हुई क्रॉप कटिंग, फ़सल की उत्पादकता का हुआ आंकलन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 20, 2024  |  2:15 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई मे हुई क्रॉप कटिंग, फ़सल की उत्पादकता का हुआ आंकलन
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने हंसिया लेकर खुद काटी गेहूं की फ़सल

कसया। कुशीनगर जिले के कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन के एक कार्य की खूब चर्चा व सराहना हो रही है।दरअसल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने खेतो मे जाकर खुद फ़सल काटी। जिसे देखकर वहा मौजूद किसान हैरान हो गए। जिसकी क्षेत्र मे खूब चर्चा व सराहना हो रहा है।गेहूं उपज का आंकलन करने को अधिकारीयों की ओर से क्रॉप कटिंग कराई जा रही है।शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने स्वयं खेत मे जाकर गेहूं की कटाई की और क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन का जायजा लिया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने तहसील क्षेत्र के गाँव अनिरुद्धवा मे पहुंचकर खेत मे क्रॉप कटिंग का निरिक्षण किया। क्रॉप कटिंग के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने हंसिया लेकर फ़सल की स्वयं कटाई की।इसके बाद मड़ाई कराने के बाद वजन कराकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गेहूं उत्पादन का आंकलन किया।खेत में समबाहु त्रिभुज के प्रति 10 मीटर भुजा वाले क्षेत्र के अंतर्गत रबी फसल गेहूं की कटाई हुई और कटाई छंटाई के बाद गेहूं का वजन 16.300 किलो ग्राम प्राप्त किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

इस दौरान उन्होंने किसानों से सरकारी गेहूं केंद्र पर ही गेहूं बेचने की अपील की।गौरतलब है कि क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकाल कर शासन को भेजता है। इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है।इस दौरान राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल शैलेन्द्र दूबे सहित किसान, ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking