News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को डीसीएम ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 28, 2023  |  7:07 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को डीसीएम ने मारी ठोकर, मौके पर मौत WhatsApp

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में गुरुवार की दोपहर एक ट्रक ने स्कूल से लौट रही 16 वर्षीय छात्रा को ठोकर मार दिया। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार रेनू पुत्री उमेश मूलत : बिहार राज्य के पंचदेवरी के समीप स्थित सिरसिया गांव की निवासी थी। वह अपनी मां अंजू व भाई बहनों के साथ बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा में अपने नाना के घर रहती थी और यहीं एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। वह गुरुवार को दोपहर बाद साइकिल से वापस घर आई। ज्योंहि सड़क पर साइकिल से उतर घर की तरफ मुड़ी कि पश्चिम दिशा से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दाईं पटरी पर आ गया। ट्रक की ठोकर से रेनू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुछ समय तक ग्रामीणों की भीड़ के कारण जाम लग गया। पुलिस ने जाम हटवाया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और शव की पंचनामा बनवा पीएम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking