रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गत 13/14 अगस्त को रामकोला थाना क्षेत्र के बैरिया धरमौली गांव निवासी विदेश कमाने गयेे एक युुुवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन व गांव के लोग शव आने का इंतजार करने लगे।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरिया धरमौली निवासी जयप्रकाश का पुत्र रवि कुमार उम्र 25 वर्ष परिवार की जीविका चलाने हेतु 4 वर्ष पूर्व दुबई गया था।गत 13अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रवि के सीने में दर्द शुरू हुआ। रवि का दोस्त तत्काल अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की भोर करीब 4 बजे रवि की मौत हो गई। रवि के मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में मातम पसर गया ।बेटे की मौत की खबर सुन माँ सोनिया बेशुध हो गईं। 19 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे जैसे ही रविकुमार का शव उसके घर पहुंचा पूरा गांव उसके दरवाजे पर इकट्ठा हो गया ।परिजनों के रूदन से सबकी आँखे नम हो गयी। मां सोनिया रुक रुककर बेहोश हो जा रही थी। होश में आने पर एक ही बात कह रही थी कि मेरे बेटियों का हाथ अब कैसे पीला होगा।रवि ही एकमात्र परिवार का कमाऊं सदस्य था। कुदरत के बेरहम हाथों ने मेरे बेटे को मुझसे छीन लिया,यही कहकर वह चिल्ला रही थी ।माँ की ममता आंसुओ में छलक रही थी लोग अपने-अपनेे तरीके से सान्तावना देने का असफल प्रयास कर रहे थे और पिता बेटे केे अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…