News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बृद्धि पर धरना प्रदर्शन।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 11, 2021  |  12:41 PM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बृद्धि पर धरना प्रदर्शन।
  • कांग्रेस पार्टी के एकदिवसीय देशव्यापी धरना प्रदर्शन।

सुकरौली/कुशीनगर।केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकरौली के द्वारा सुकरौली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर सरकार से डीजल पेट्रोल मूल्य में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई,इस दौरान सरकार के द्वारा जो जनविरोधी नीतियां चल रही है उसके खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री हिमांशु मिश्रा, जन सूचना अधिकार के प्रदेश महासचिव सुदामा गिरी ,असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन के प्रभारी सुभाष जायसवाल, पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश पटेल, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,सुकरौली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव नंदलाल साहनी कोहरौली के पूर्व प्रधान शंभू प्रसाद , मोहन चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव सज्जू अंसारी ,न्याय पंचायत अध्यक्ष सुभाष कनौजिया, डॉ दयानंद गौड़, खुशीलाल शर्मा, अभिषेक यादव सहित बहुत से कांग्रेसी जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पिछड़े वर्ग की महिला जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा के साथ काफी संख्या में उनकी संगठन की महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के जिला सचिव संतोष कुमार कनौजिया के द्वारा किया गया।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking