Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया सीएचसी व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का औचक निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 21, 2023, 2:17 PM IST • अब तक 788 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
Advertisement

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने आज मंगलवार को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र का औचक निरिक्षण स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओ को देखा l जिलाधिकारी द्वारा सीएचसी में इमरजेंसी कक्ष, डॉक्टर कक्ष, एक्सरे कक्ष, महिला वार्ड, ओटी, दवा स्टोर,वार्डो में लाइट फैन,डॉक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर आदि सहित सभी वार्डो का निरिक्षण  किया l

इस दौरान केंद्र अधीक्षक डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी को स्वास्थ्य केंद्र में खामियों को दूर कर व्यवस्थाओ को सुदृढ़ करने का निर्देश दियाl  मरीजों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत सुबिधाये मुहैया कराने का निर्देश दिया l स्वास्थ्य केंद्र को साफ व स्वच्छ रखते हुए डॉक्टरों व कर्मचारियों को समयानुसार ड्यूटी पर आने व मरीजों की जाँच व इलाज करने का भी निर्देश दिया l इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव डा.ओपी पाण्डेय, राजेश्वर मणि, विनोद, विमलेश दूबे आदि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें l इसी क्रम में नगर में संचालित  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कसया का  जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और विद्यालय में मेनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बन रहे खाने का निरीक्षण किया व  मेनू चेक किया l विद्यालय में चल रहें पठन -पाठन का कक्षाओं में जाँच कर व्यवस्थाओ की जानकारी ली l इसी  परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय व बीआरसी  कार्यालय का भी निरीक्षण किया l बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य को निर्देशित किया बच्चों का पाठ्यक्रम सामग्री, भोजन,डेक्स, बेंच आदि किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए तथा स्मार्ट क्लासेज चलते रहना चाहिए l

Advertisement

इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल निलेश रंजन राव सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहें l 

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi