News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम/ वीवीपीएटी मशीनों का किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 8, 2024  |  6:34 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम/ वीवीपीएटी मशीनों का किया निरीक्षण
  • चुनाव के दृष्टिगत विधानसभावार एलॉटेड ईवीएम/ वीवीपीएटी मशीनों के वर्गीकरण (सोर्टेड/ सोर्टिंग) कार्यों का किया निरीक्षण

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सुरक्षित निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में विधानसभावार रखे ईवीएम वीवीपीएटी का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जिलाधिकारी ने अपने समक्ष वेयरहाउस में रखे पडरौना, कुशीनगर, हाटा, खड्डा, फाजिलनगर, रामकोला, तमकुही राज ईवीएम वीवीपैट विधानसभा वार एलॉट होने के बाद सोर्टिंग/ वर्गीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के क्रम में एलॉटेड विधानसभावार स्कैन करके ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों को वर्गीकृत करें। सभी विधानसभावार मशीनों के बॉक्स पर विधानसभा का नाम का स्टीकर अवश्य रहे जिससे की पहचान किया जा सकें। किसी प्रकार का कोई कमी न रहे। सारे कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही किए जाए। ईवीएम / वीवीपीएटी का रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के संबन्ध में भी निर्देश दिए गए हैं। सभी एआरओ, तहसीलदार अपनी निगरानी में निर्वाचन संबंधित अपनी उपस्थिति में सभी कार्य संपन्न कराए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिला मजिस्ट्रेट मो0 जफर , तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र राम, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, ईवीएम प्रभारी अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय संबंधित सैयद कमाल असगर रिजवी, वरिष्ठ सहायक, भीम सिंह प्रधान सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर शशि व जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking